BreakingNews:-
जर्मनी के रेड क्रॉस अस्पताल की एक नर्स द्वारा हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. इस नर्स को कोरोना वैक्सीन से नफरत थी. इस वजह से उसने करीब 8 हजार 6 सौ लोगों को वैक्सीन की जगह सलाइन सॉल्यूशन का इंजेक्शन लगा दिया. जैसे ही ये खबर सामने आई, अस्पताल से इंजेक्शन लेने वाले लोगों में हड़कंप मच गया. अब अस्पताल ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वो जल्द से जल्द फिर से कोरोना वैक्सीन आकर ले लें.
जानकारी के मुताबिक़, जर्मनी के रेड क्रॉस अस्पताल की एक नर्स को शुरुआत से ही कोरोना वैक्सीन पर भरोसा नहीं था.