स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है ।


BreakingNews:-

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक
अपने ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है.
आजादी दिवस के मौके पर किराये से आज़ादी दिलाने
के लिए एसबीआई होम लोन पर ज़ीरो प्रोसेसिंस फीस
(Zero Processing Fees) की पेशकश कर रहा
है. होम लोन सुविधा के तहत महिलाओं को ब्याज दर
में 5 बेसिस प्वाइंट की छूट का फायदा दिया जा रहा
है. एसबीआई की योनो सर्विस के तहत एसबीआई
अपने ग्राहकों को 30 लाख तक का होम लोन 6.70
फीसदी इंट्रेस्ट रेट पर ऑफर कर रहा है. 30 लाख
से 75 लाख तक के होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट 6.95
फीसदी होगा. 75 लाख से ज्यादा के होम लोन पर
इंट्रेस्ट रेट महज 7.05 फीसदी होगा. कोई व्यक्ति
एसबीआई की डिजिटल सर्विस योनो एसबीआई
(YONO SBI) के माध्यम से होम लोन के लिए
आवेदन कर सकता है. इसके अलावा, एसबीआई
ने 7208933140 नंबर जारी किया है. होम लोन
के लिए व्यक्ति इस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते
हैं। एसबीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लोन
सेंक्शन होना कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें
इनकम, गिरवी करने के लिए सामान, वर्तमान कर्ज,
क्रेडिट हिस्ट्री, फिजिबिलिटी आदि शामिल है.'
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post