विराट कोहली ने बनवाया खुद का मजाक,षभ पंत ने हाथ पकड़ लिया फिर भी नहीं माने..! #CricketMacthNews


 Breaking News:-

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजी ने कमाल दिखाया. और इंग्लैंड की वापसी करायी. बाद में गेंदबाजी करने उतरी इंडियन टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लेकर मैच में वापसी कराई. लेकिन इसी बीच मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे भारतीय कप्तान कोहली का मजाक बन गया.

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कहने पर कप्तान पांच गेंदों के अंतराल में दो रिव्यू गंवाए. दोनों ही बार इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के खिलाफ ये रिव्यू लिए गए. दूसरी बार रिव्यू गंवाने के बाद विराट कोहली काफी भड़के हुए भी दिखे. मोहम्मद सिराज को कुछ कहते हुए भी नजर आये.
दोनों रिव्यु जो रूट के खिलाफ लिया

पहले रिव्यु में 21वें ओवर की आखिरी गेंद जो रूट के पैरों पर जाकर लगी. 
गेंदबाज मोहम्मद सिराज समेत सभी खिलाड़ियों ने तेज अपील की. मगर अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने इसे ठुकरा दिया. लेकिन सिराज नहीं माने. उन्होंने कप्तान कोहली से रिव्यू लेने को कहा. इस दौरान पंत समेत बाकी खिलाड़ी रिव्यू के पक्ष में नहीं थे मगर सिराज के कहने पर विराट ने थर्ड अंपायर तक मामले को पहुंचा दिया. रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप से दूर थी. इससे भारत के हाथ से रिव्यू निकल गया.
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post