Ind vs Eng 2nd test match: रूट केबाद 180 रन, तीसरे दिन इंग्लैंड की पहलीपरी 391 रन पर सिमटी #Cricket..!


Breaking News:-

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लार्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 364 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 391 रन पर सिमटी। कप्तान जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद लौटे। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को भारत पर 27 रन की बढ़त हासिल हुई।

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post